WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

रायगढ़ में धान खरीदी की तैयारियां पूरी, 15 नवम्बर से होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

रायगढ़ में धान खरीदी की तैयारियां पूरी, 15 नवम्बर से होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

*112 उपार्जन केंद्रों में होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी, 5 केंद्रों में 17 टोकन जारी*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ @ संदेशा 24

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर रायगढ़ जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष जिले के 84,501 पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन किया जाएगा। किसानों की सुविधा और खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 112 कर दी गई है। वहीं, खरीदी के शुरुआती चरण में 15 नवंबर को होने वाली धान खरीदी के लिए जिले के पांच उपार्जन केंद्रों में 17 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 105.6 मीट्रिक टन धान की आवक प्रस्तावित है।
इस वर्ष जिले में पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा 1,21,690.325 हेक्टेयर है। किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिले, इसके लिए इस वर्ष 79 समितियों के अंतर्गत 112 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था की गई है। पिछले खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 69 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की गई थी। इस प्रकार इस वर्ष 10 समितियों और 7 उपार्जन केंद्रों की वृद्धि हुई है। जिले में धान बेचने के लिए किसानों का रुझान इस वर्ष भी उत्साहजनक रहा है। पिछले वर्ष 83,641 किसानों ने पंजीयन कराया था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 84,501 हो गई है। इस तरह पंजीकृत किसानों की संख्या में 860 की वृद्धि दर्ज की गई है।

*मोबाइल ऐप से टोकन कटाने में किसानों की बढ़ी भागीदारी*

15 नवंबर को प्रस्तावित धान खरीदी के लिए पांच उपार्जन केंद्रों में जारी कुल 17 टोकनों में से 15 टोकन किसानों ने टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त किए हैं। इनके जरिए 82.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है। वहीं, समिति के माध्यम से जारी दो टोकनों के जरिए 22.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी। उपार्जन केंद्रवार स्थिति के अनुसार, धरमजयगढ़ में सर्वाधिक 8 टोकन जारी हुए हैं, जिनसे 71.08 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है। दुर्गापुर में 3 टोकन से 19.44 मीट्रिक टन, कापू में 3 टोकन से 8.12 मीट्रिक टन, जमरगी डी में 2 टोकन से 6.16 मीट्रिक टन तथा बगुडेगा में 1 टोकन से 0.80 मीट्रिक टन धान की आवक संभावित है।

*पिछले वर्ष 4.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का हुआ था उपार्जन*

पिछले खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 5,56,411 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विरुद्ध 72,696 किसानों से कुल 4,78,316.28 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य का 85.965 प्रतिशत था। इसमें 3,56,754.92 मीट्रिक टन मोटा धान तथा 1,21,561.36 मीट्रिक टन सरना धान शामिल था। नए खरीफ विपणन वर्ष में किसानों की बढ़ी संख्या और विस्तारित उपार्जन व्यवस्था के साथ धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रशासन द्वारा किसानों को उपज विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित और सुचारू रूप से खरीदी सुनिश्चित की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53
Back to top button
Latest
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहादत दिवस के परिप्रेक्ष्य में प... सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी म... धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण, किसानों की सुविधा और सु... कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता के निर... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले के नागरिकों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध हों ... सतत विकास के संकल्प को साकार करने की पहल – ओपीजेयू में ‘रोल ऑफ... 🚨रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष... 🚨स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार,...