WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

कलेक्टर ने पटेलपाली और गढ़उमरिया धान उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने पटेलपाली और गढ़उमरिया धान उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*जिले के 11 समितियों में धान खरीदी शुरू, पहले दो दिनों में 53 किसानों से 2,506.40 क्विंटल धान की खरीदी*17 नवंबर के लिए 55 किसानों को 3,374.40 क्विंटल धान विक्रय के टोकन जारीरायगढ़ @ संदेशा 24खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो गई है। अब तक जिले की 11 समितियों में खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। पहले दिन दो किसानों ने 638 क्विंटल धान का विक्रय किया। वहीं 16 नवंबर को 51 किसानों से 1,868.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस तरह पहले दो दिनों में कुल 53 किसानों से 2,506.40 क्विंटल धान खरीदा गया है। वहीं 17 नवंबर के लिए 55 किसानों को 3,374.40 क्विंटल धान विक्रय के टोकन जारी किए गए हैं।धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने उपार्जन केंद्र पटेलपाली और गढ़उमरिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। केंद्रों में पेयजल, बैठने, छांव, बारदाना और तौल सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। साथ ही धान का सुरक्षित भंडारण भी सुनिश्चित किया जाए।*112 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी*इस वर्ष जिले की 79 समितियों के अंतर्गत 112 उपार्जन केंद्रों में 84 हजार 501 पंजीकृत किसानों से धान खरीदा जाएगा। किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 1,21,690.325 हेक्टेयर है। पिछले खरीफ विपणन वर्ष में 69 समितियों के 105 केंद्रों के माध्यम से खरीदी की गई थी। इस वर्ष 10 समितियों और 7 उपार्जन केंद्रों की वृद्धि की गई है।*अवैध धान परिवहन पर रहेगी निगरानी*अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले में 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। यहां तीन पालियों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सभी 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं। कोचियों-बिचौलियों और अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।*तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिलेगा टोकन*किसानों की सुविधा के लिए तुंहर टोकन मोबाइल एप के माध्यम से 24 घंटे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। किसान ओटीपी आधारित पंजीयन के बाद एप से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा समिति स्तर पर भी टोकन जारी किए जा रहे हैं। इससे किसानों को टोकन के लिए समितियों में लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।*गुणवत्ता के अनुरूप होगी धान खरीदी*उपार्जन केंद्रों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप साफ-सुथरा और पर्याप्त सूखा धान ही खरीदा जाएगा। धान में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित है। तौल इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र से की जाएगी। प्रत्येक केंद्र में किसान हेल्पडेस्क, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। धान का समर्थन मूल्य सामान्य धान के लिए 2,441 रुपये और ग्रेड-ए धान के लिए 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि वास्तविक किसानों से नियमानुसार धान खरीदी हो और उन्हें धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53
Back to top button
Latest
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के शहादत दिवस के परिप्रेक्ष्य में प... सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी म... धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण, किसानों की सुविधा और सु... कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता के निर... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए समन्वित प्रयास करें विभागीय अधिक... जिले के नागरिकों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध हों ... सतत विकास के संकल्प को साकार करने की पहल – ओपीजेयू में ‘रोल ऑफ... 🚨रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष... 🚨स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार,...