छत्तीसगढ़ प्रदेश में 184 नए कोरोना पॉजिटिव, 49 मरीज़ डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ प्रदेश में 184 नए कोरोना पॉजिटिव, 49 मरीज़ डिस्चार्ज
रायगढ़ संदेशा @ दुलेंद्र पटेल 13.7.2020 छत्तीसगढ़ राज्य में आज कुल 184 मरीजों की पहचान हुई। वहीं 49 मरीजों को स्वास्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया है। आज पाए गए मरीजों में रायपुर से 87, राजनांदगांव से 26, दुर्ग से 25, मुंगेली से 9, गरियाबंद से 8, धमतरी से 7, बेमेतरा व कबीरधाम से 4- 4, बिलासपुर से 3, बलौदा बाजार से 2, बालोद, महासमुंद, रायगढ़, जांजगीर चांपा, सरगुजा, कोरिया, जशपुर, नारायणपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 1- 1 नए मरीज पाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु 213395 सैंपल जांच किया गया है जिसमें 4265 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई जिनमें अब तक कुल 3202 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 1044 मरीज सक्रिय हैं।

