डीएवी स्कूल लैलूंगा के छात्र तुषार निगानिया ने 12 वी सीबीएसई में टॉप कर किया नाम रौशन

डीएवी स्कूल लैलूंगा के छात्र तुषार निगानिया ने 12 वी सीबीएसई में टॉप कर किया नाम रौशन

लैलूंगा संदेशा 13.7.2020
सी बी एस ई 12वीं का परीक्षा परिणाम 13 जुलाई को घोषित किया गया जहां D.A.V मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के छात्र तूषार निगानिया ने 95.8% अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करते हुए अपने स्कूल सहित माता पिता परिवार जनों एवं नगर का मान बढ़ाया है। वही इशांक गुप्ता ने 91.4 अंक व सुमित गुप्ता ने 92.6 % अंक प्राप्त कर पूरे ब्लाक में नाम रौशन किया है आपको बता दे कि तुषार निगानिया आईएएस बनना चाहता है वही तुषार की बड़ी बहन भी आईएएस बनने की तैयारी कर रही है जिससे प्रेणा लेकर तुषार भी आईएएस बन कर नाम रौशन करना चाहता है
पढ़ाई में उसका पूरा परिवार सहयोग एवं उत्साह वर्धन करते थे।अपनी इस सफलता पर अपने स्कूल के शिक्षकों अपने माता-पिता सहित ट्यूशन के शिक्षक एवं स्कूल की प्रिंसिपल का विशेष योगदान रहा है जिन्होंने समय-समय पर पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन देते रहे हैं। तुषार की इस सफलता पर उसके माता पिता बड़े पापा नटवर निगानिया बड़ी मम्मी सहित परिवार के सभी लोगों के साथ-साथ नगर के लोगों ने इस सफलता पर उसे बधाई शुभकामनाएं दिए हैं।

