आयुष्मान स्वास्थ्य मेला तमनार में 1452 हितग्राही लाभान्वित

आयुष्मान स्वास्थ्य मेला तमनार में 1452 हितग्राही लाभान्वित
तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का आयोजन दिनांक 20 अप्रैल 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में 1452 हितग्राही लाभान्वित हुए।लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार जी द्वारा गणेश प्रतिमा का पूजा अर्चना कर आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया।
आयुष्मान स्वास्थ्य मेले में लगाए गए स्टॉल का विधायक महोदय श्री चक्रधर सिंह सिदार एवं डॉक्टर एस. टोप्पो (जिला स्वास्थ्य अधिकारी) रायगढ़ द्वारा निरीक्षण किया गया।

डॉक्टर डी एस पैकरा (खंड चिकित्सा अधिकारी) श्री शशि भूषण सिंह सिदार (खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी) श्री घनश्याम प्रधान (विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक) श्री नितेश यादव (विकासखंड लेखा प्रबंधक) श्री पंकज लकड़ा (विकासखंड डाटा प्रबंधक) द्वारा आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन कराया गया।

जिसमें विकासखंड तमनार अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, पर्यवेक्षक, आर. एच. ओ. महिला एवं पुरुष आरबीएसके टीम के डॉक्टर, स्टाफ एवं आयुष विभाग के डॉक्टर एवं स्टाफ के सहयोग से आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का सफल संचालन किया गया मेले के प्रचार प्रसार हेतु शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग द्वारा मुनादी कराकर प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें आयुष्मान स्वास्थ्य मेले में कुल 1452 हितग्राही लाभान्वित हुए।



