विधायक चक्रधर सिंह द्वारा बीईओ ऑफिस,स्वामी आत्मानंद स्कूल के विभिन्न निर्माण कार्य का निरीक्षण

विधायक चक्रधर सिंह द्वारा बीईओ ऑफिस,स्वामी आत्मानंद स्कूल के विभिन्न निर्माण कार्य का निरीक्षण तमनार /दुलेंद्र पटेल 20.042022 – लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ पश्चात स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार का विभिन्न निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया
तथा आवश्यक दिशा – निर्देश दिया गया। तत्पश्चात आगामी सत्र 2022-23 में मॉडल अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिये भवन का चयन हेतु हायर सेकेण्डरी स्कूल के भवन का भ्रमण करते हुए कक्ष का चयन किया गया एवं नये सत्र के छात्र – छात्राओं का प्रवेश हेतु दिशा – निर्देश दिया गया ।
इसके पश्चात् कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी तमनार का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित परिसर से गदगद नजर आए। शिक्षा अधिकारी एफ.एल. सिदार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुये इस तरह आगामी सत्र में भी अच्छे लगन के साथ कार्य करने की बात कही इस अवसर माननीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार , मुकुन्दमुरारी पटनायक तननार , बिहारी लाल पटेल ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,विद्यावती कुंजबिहारी सिदार . जिला महिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष, गीता राठिया , महिला ब्लांक अध्यक्ष तमनार , आश्रिता कुजूर , प्राचार्य , शा.उ.मा.शा. तमनार एव बी.आर.सी.सी. सूर्य कुमार पण्डा उपस्थित थे ।

