रायगढ़
रायगढ़/ तालाब जा रही युवती से सुनसान जगह पर छेड़खानी के मामले में युवक के खिलाफ अपराध दर्ज..!!

संदेशा@पुष्पेंद्र पटेल 18.07.2020
रायगढ़।थाना पुसौर में आज युवती द्वारा उसके गांव के कृपासिंधु के विरूद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करायी है, युवती बताई कि कृपासिंधु घर से कहीं आते जाते गंदी कमेंट्स कर परेशान करता था,जिसे युवती नजरअंदाज करती थी।दिनांक 06.07.2020 के सुबह युवती तालाब नहाने जा रही थी, उसका पीछा करते हुए कृपासिंधु तालाब तक जा पहुंचा और सुनसान पाकर युवती का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। युवक घर जाकर अपने परिजनों को बताई जो कृपासिंधु को समझाये। उसके बावजूद कृपासिंधु अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। युवती आज लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.136/2020 धारा 354,354(क),354(घ) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

