भारत स्काउट गाइड राज्यपाल शिविर हेतु 286 आवेदन

भारत स्काउट गाइड राज्यपाल शिविर हेतु 286 आवेदन
रायगढ़ संदेशा @ पुष्पेंद्र पटेल 18.7.2020भारत स्काउट गाइड छ ग राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा सत्र 2020-21 राज्यपाल एवम राष्ट्रपति जाँच शिविर हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है रायगढ़ जिले में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई रखी गई थी।इस शिविर में शाला के नियमित छात्र, छात्रा एवम ओपन ग्रुप के सदस्य भी भाग ले सकते है।राज्यपाल अवार्ड कठिन परिश्रम से प्राप्त होता है।बच्चो को प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान एवम तृतीय सोपान उत्तीर्ण होने के लिए 5 दिवसीय शिविरों में भाग लेना होता है। साथ ही विभिन्न 11 विधाओं में दक्षता पदक हासिल करना होता है एवम सेवा कार्य काना होता है।एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि उस विद्यालय का चार्टर एवम उस विद्यालय के प्रशिक्षित शिक्षक का वारंट हो।एवम विद्यार्थी तृतीय सोपान पास होने के बाद 9 माह पूर्ण कर लिया हो आवेदन के लिए पात्र होते है।
स्काउट गाइड को राज्य द्वारा आयोजित परीक्षा में मौखिक , लिखित एवम प्रैक्टिकल परीक्षा देना होता है तब सफल स्काउट गाइड को राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।इस रायगढ़ जिले से 114 स्काउट,126 गाइड 21 रोवर,26 रेंजर कुल 286 आवेदन प्रप्त हुए है जिनका परिक्षण कर राज्य मुख्यालय भेजा जा रहा है।राज्य द्वारा परिक्षण उपरांत पात्र छात्र परीक्षा में भाग ले पाएंगे।
बच्चो को यहाँ तक पहुँचाने में रायगढ़ जिले से विकास तिवारी अध्यक्ष जिला सघ, चित्रसेन पटेल जिला सचिव , अनिल सतपथी , अनामिका सिंह डी ओ सी एवम हमारे विकास खंड सचिव के के बारीक़ राजाराम साहू सुरेश सिंह चौहान,हेमदास बैरागी, कान्हूराम गुप्ता,कुमार गुप्ता, जीतेन्द्र डनसेना, रघुवर पटेल, लक्मी किरण महंत का कठिन परिश्रम एवम योगदान है।

