एबीवीपी तमनार द्वारा निजी स्कूलो द्वारा कोरोना संकटकाल मार्च से जून तक की फीस वसूली के विरुद्ध तहसीलदार को ज्ञापन

एबीवीपी तमनार द्वारा निजी स्कूलो द्वारा कोरोना संकटकाल मार्च से जून तक की फीस वसूली के विरुद्ध तहसीलदार को ज्ञापन

तमनार संदेशा @ पुष्पेन्द्र पटेल 18.07.2020
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तमनार जिला रायगढ़ द्वारा अशासकीय निजी स्कूलो द्वारा कोरोना संकटकाल मार्च से जून तक की फीस वसूली के विरुद्ध तहसीलदार तमनार को ज्ञापन सौपा गया।

एबीवीपी के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि ओपी जिंदल सावित्री नगर अन्य निजी स्कूलो द्वारा छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को मार्च 2020 से जून 2020 तक के फीस के लिए बार-बार फोन किया जा रहा है।वैशिष्वक कोरोना महामारी कोविड-19 के कारण मार्च से स्कूल बंद है।स्कूलों पढ़ाई लिखाई भी नही हुई है।कोरोना महामारी के कारण अभिभावकों की अर्थव्यवस्था सही नहीं है जिसके कारण स्कूल फीस पटाने में असमर्थ हैं जबकि शासन द्वारा कहा गया था कि सभी स्कूलों को 3 माह की फीस नहीं ली जाएगी। तहसीलदार महोदय स्कूल प्रबंधन के संपर्क कर मामले को उचित जांच कार्रवाई करें अन्यथा एबीवीपी के द्वारा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धरना आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।


