मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम ग्राम कुंजेमुरा हेतु की जा रही भव्य तैयारियां,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ग्रामीणजनों में भारी उत्साह

मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम ग्राम कुंजेमुरा हेतु की जा रही भव्य तैयारियां,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ग्रामीणजनों में भारी उत्साह
तमनार @ संदेशा 24
मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम ग्राम कुंजेमुरा ब्लॉक तमनार जिला रायगढ़ हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के आगमन को लेकर शासन प्रशासन द्वारा भव्य तैयारियां एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ग्रामीणजनों में स्वागत के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

हाई स्कूल कुंजेमुरा परिसर में हेलीपेड,बेरिकेट,सभा स्थल,मंच,बैठक,ट्रैफिक अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जा रही है। एसडीएम डिगेश पटेल,तहसीलदार अनुज कुमार पटेल,सीईओ एस के मरकाम,बीईओ एफ़ एल सिदार अन्य अधिकारियों ने आज बारिश के बावजूद बेहतर व्यवस्था हेतु जुटे रहे।

सैकड़ो पुलिस के जवानो को शांति सुरक्षा अनुशासन व्यवस्था हेतु तैनात की गई है।
मुख्यमंत्री जी हैलीपेड पर आगमन, स्थानीय हनुमान मंदिर के दर्शन पूजा अर्चना कर धार्मिक स्थल से चौपाल के बीच पैदल जनसंपर्क चौपाल स्थल पर आगमन, जनता से भेंट मुलाकात कांग्रेस जनों से भेंट, सामाजिक प्रमुखों से भेंट मुलाकात करेंगे।

