तमनार में जिला स्तरीय खेलकूद एवं संस्कृति महोत्सव का हुआ भव्य समापन

तमनार में जिला स्तरीय खेलकूद एवं संस्कृति महोत्सव का हुआ भव्य समापन
तमनार @ संदेशा 24
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमनार में जिला स्तरीय खेलकूद एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन दिनांक 10 सितंबर से 11 सितंबर तक आयोजित किया गया है।कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के10 संकुल,50 विद्यालय में से कुल 280 प्रतिभागी शामिल हुए।

विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजन किया गया।जिसमे सरस्वती शिशु मंदिर तमनार विद्यालय चैंपियन बना।

समापन कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि स्नेहलता सिदार,जनपद सदस्य- लैलूंगा,अध्यक्षता राजकुमार डनसेना विभाग कार्यवाह स्वयं सेवक संघ विशिष्ट अतिथि रेशमलाल पटेल ग्रामभारती जिला समन्वयक जिला रायगढ़ , अविनाश शर्मा जी संस्कृत प्रमुख जिला रायगढ़ तुलाराम साव जी प्राचार्य सशिमं तमनार एवं अतिथियों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भव्य सम्पन्न हुआ।


