तमनार में 21 वां प्रान्तीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह भव्य सम्पन्न

तमनार में 21 वां प्रान्तीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह भव्य सम्पन्न
तमनार @ संदेशा 24 @दुलेन्द्र पटेल
छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ का 21 वां प्रान्तीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह तमनार की पावन धरा में 17 दिसम्बर शनिवार को 3 हजार पेशनरों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

80
वर्ष से अधिक उम्र के 110 पेंशनधारियो को श्रीफल शॉल पुष्पहार से सम्मानित किया गया।पेंशनधारी स्मारिका 2022 का अतिथियों के कर कमलो से विमोचन किया गया।

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ ने सर्वप्रथम बेटी बचाव, बेटी पढ़ाव चौक, आदर्श चौक, तहसील कार्यालय बस स्टैंड होते हुए हाई कूल मैदान सम्मेलन स्थल तक आविशबाजी, करमा नर्तक दल के साथ भव्य रैली निकाली गई।

रैली के समारोह स्थल पहुंचने पर मुख्य अतिथि सत्यानंद राठिया एवं प्रांताध्यक्ष डाँ डी पी मनहर के कर कमलों से झण्डा रोहण कर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। माँ शारदे के पूजा अर्चना माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन के पश्चात थानेश्वर साहू द्वारा सरस्वती वन्दना एवं महेन्द्र चौहान द्वारा राजगीत संगीत के साथ दी गई तथा स्वागत नृत्य तमनार महाविद्यालयीन के छात्राओ द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई।
अतिथियों के सम्मान में स्वागत उद्बोधन बनमाली सिदार व कार्यक्रम की रूपरेखा बद्रीप्रसाद मिश्रा जी द्वारा बताई गई।

प्रतिवेदन पाठ संघ के प्रांतीय सचिव की रतन लाल कैवर्त द्वारा10 सूत्रीय मांग में केंद्र के पेंशनरों के समान राज्य के पेंशनरों को भी 38 प्रतिशत मंहगाई राहत दिए जाने का मांग किया है, वर्तमान में 33% मंहगाई राहत दिया जा रहा है, छठवां वेतनमान का 32 माह का लंबित एरियर्स की राशि पेंशनरों को प्रदान किया जाए, छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों को सातवें वेतनमान 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक 27 माह का लंबित एरियर्स राशि का भुगतान किया जाए। अन्य मांगो के बारे में बताया गया।
उदबोधन के क्रम में मानस वक्ता गोकुलानन्द पटनायक ने मार्मिक शब्दों में वृद्धजनों के प्रति हमारे कर्तव्य का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि सत्यानंद राठिया ने प्रदेश के दूरस्य क्षेत्रों से पधारे बरिष्ठ जनों के जज्बे एवं संघ के प्रति समर्पण की प्रसंशा करते हुए वृद्धों के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा भावना व्यक्त किए।

वरिष्ठ पेंशनधारियो द्वारा तन मन धन से समर्पित होकर समाज सेवा भावना का गुणगान करते उनके दीर्धायु स्वस्थ्य जीवन की मंगलकामनाये की गई।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रांताध्यक्ष डॉ डी पी मनहर जी ने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दिये।

संघ द्वारा पेंशनरों के हित में किये जा रहे कार्यो को अवगत कराते सभी पेंशनधारी की समस्यायों को हरसंभव हल करने बात कही गई। समारोह का कुशल मंच संचालन एबीईओ उत्तर सिदार,जनक राम साहू एवं समस्त अतिथियों पेंशनधारियो का जीवन पटनायक द्वारा आभार व्यक्त कर समापन का घोषणा किया गया।

मुख्य अतिथि सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री छ.ग. शासन,अध्यक्षता डॉ. श्री डी.पी. मनहर प्रान्ताध्यक्ष, सुनीति राठिया पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. शासन,विजय शंकर पटनायक विभाग संघ चालक, गोकुलानंद पटनायक समाज सेवी,सतीश चन्द्र बेहरा,जतिन्द्र कुमार साव, बंशीधर चौधरी, रोहिणी राठिया, जागेश सिंह सिदार, रमेश बेहरा, सुरेन्द्र कुमार साहू,रतन लाल कैवर्त,कान्हा लाल बरेठ,गोपी नाथ बेहरा, चन्द्रमणी ठेठवार,बद्री प्रसाद मिश्रा जी,निलाम्बर पटनायक,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल ,प्रतापनारायण बेहरा, संतोष यादव पितेश बेहरा अन्य गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

,

