ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार द्वारा जरीडीह उरबा से भारत जोड़ो पदयात्रा किया गया शुभारम्भ

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार द्वारा जरीडीह उरबा से भारत जोड़ो पदयात्रा किया गया शुभारम्भ तमनार @संदेशा 24 दिनांक 19.11
2022प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारम्भ 19 दिसम्बर सोमवार को ग्राम जरीडीह उरबा से किया गया।
तमनार ब्लॉक के कांग्रेस पार्टी,महिला युवा कांग्रेस के सैकडो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में भारत जोड़ो पदयात्रा जरीडीह, दर्रीडीपा,उरबा होते हुए पेलमा में पदयात्रा समापन किया गया। 20 दिसम्बर को गारे, खम्हरिया, कोड़केल मिलुपरा में पदयात्रा की जाएगी। भारत जोड़ो पदयात्रा में तमनार ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं,महिलाओं युवाओ भारी उत्साह के साथ शामिल हुए।
अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल ने आम जनों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि कांग्रेस सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक घर घर पहुंचना है। सभी वर्ग के जनता को जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास करना कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। केन्द्र की भाजपा सरकार के वादा खिलाफी बेरोजगारी, महंगाई और जनता को ठगने को लेकर पदयात्रा की जा रही है।भाजपा की विचारधारा एवं उनकी सरकार की नीतियां भारत को तोड़ने का काम कर रही है। भारत में आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है, इसलिए कांग्रेस यह पदयात्रा कर रही है।
विद्यावती सिदार ने महिलाओं वरिष्ठजनो को प्रदेश कांग्रेस सरकार की विभिन्न योजनाओं को बारीकी से समझाया साथ ही भारतीय जनता पार्टी के झूठ को भी उजागर कर महिलाओं को पुनः प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने आह्वान किया । भारत जोड़ो पदयात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विद्यावती सिदार,लघुवनोपज संघ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिदार,युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल,माणिक चंद पटनायक,देवेंद्र शर्मा,प्रफुल्ल गुप्ता,गीता राठिया,राजू साव,जयदयाल बेहरा, सुनील मालाकार,बासुदेव साहू,लक्ष्मण निषाद,पूर्णचन्द्र श्रीवास,नरसिंह साहू,मुरली साहू,सुनील बेहरा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कांग्रेस पार्टी महिला, युवा कांग्रेस, व किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्तागणों की उपस्थिति रही।

