बरमकेला ब्लॉक के अधूरे निर्माण और विकास कार्यो को गति देने समीक्षा बैठक आयोजित

बरमकेला ब्लॉक के अधूरे निर्माण और विकास कार्यो को गति देने समीक्षा बैठक आयोजित
@ जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.बी.तिग्गा ने पंचायतवार ली जानकारी

बरमकेला @ संदेशा मोहन नायक 22.7.2020
बरमकेला। जनपद पंचायत बरमकेला क्षेत्र के सभी 96 ग्राम पंचायतों के पुराने एवं अधूरे निर्माण एवं विकास कार्यों को गति देने और समस्या को दूर कर सभी कार्यो को पूर्ण कराने के सम्बन्ध में आज जनपद के सभा कक्ष में सभी सरपंचों एवं सचिवो की बैठक लेकर जिला पंचायत रायगढ़ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.बी.तिग्गा ने पंचायतवार समीक्षा की साथ ही साथ सरकार की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली।
बैठक में सभी के समस्याओं से रूबरू हुए और उनको दूर करने के लिए सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया ।श्री तिग्गा ने सभी सरपंच एवं सचिवो को कार्यो में तेजी लाने के साथ साथ गुणवत्ता के साथ पूरा करने के अलावा शासन की महत्वकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में रुचि लेने और कोताही नहीं बरतने की भी हिदायत दी उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को नए आयाम देने के लिए सभी सरपंच सचिव और पूरा अमला को सक्रियता और मुस्तैदी से काम करने की जरूरत है उन्होंने कुछ अधूरे कार्यों में अवैध कब्जा के कारण तथा कुछ में पूर्व सरपंच द्वारा राशि आहरण कर लिए जाने के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाने की समस्या को दूर करने का भी भरोसा दिलाया।इसके अलावा विधायक मद के कार्यो में कुछ सामान्य कारणों से काम रुके होने और उसके भी निराकरण करने की बात कही।अतिरिक्ति सीईओ तिग्गा ने पंचायत वार बारीकी से गहन समीक्षा की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.बी. तिग्गा के इस समीक्षा बैठक के बाद निश्चय ही ना सिर्फ अधूरे कामो को गति मिलेगी बल्कि आने वाले समय में अन्य विकास कार्यों में भी गति आएगी।बैठक में सरपंच सचिवो के अलावा मनरेगा,ग्रामीण यांत्रिकी विभाग और जनपद के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल रहे।
*कथन:-*
कलेक्टर महोदय और जिला पंचायत सीईओ मेडम के निर्देश पर यह बैठक रखी गयी थी।कुछ पुराने काम लंबित है जिनमे कुछ अवैध कब्जा नही हटाने के कारण तो कुछ पूर्व सरपंचों द्वारा अधूरा करने से।जिसका निराकरण किया जा रहा और जल्द सब काम पूरा करा लिए जायेंगे।कुछ माननीय विधायको के मद से सम्बंधित है उनसे भी निवेदन कर समस्या का निपटारा हो जायेगा।कुल मिलाकर बरमकेला में कोई भी ऐसा गम्भीर विषय नही है।जिसका निपटारा न हो पाए और काम अधूरा रह जाये।साथ ही साथ शासन की सभी योजनाओं का समय सीमा में सही ढंग से क्रियान्वयन हो इस पर भी ध्यान देने के लिए बैठक में बताया गया है।


