धरमजयगढ़ के सेमिपाली गांव में बिजली करंट से युवक की मौत

धरमजयगढ़ के सेमिपाली गांव में बिजली करंट से युवक की मौत

धरमजयगढ़ @ संदेशा शेख आलम 22.7.2020
धरमजयगढ़ के सेमिपाली गांव में बिजली करंट से युवक की मौत हो गई।युवक घर के पास स्थित बिजली खम्बे में लगे तार को नंगे पाँव सुधारने की कोशिश ने युवक की जान ले ली,अनहोनी या चुक करेंट से नवयुवक की जान चली गई फिलहाल पुलिस मर्ग कायम आगे की कार्यवाई कर रही है।
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के सेमिपाली गाँव में कल दोपहर एक युवक की बिजली करेंट से दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है मृतक मदन गुप्ता घटना के वक्त अकेले था और घर में लाईन नहीं आ रही थी, जिसे सुधारने डंडे से खम्बे में लगे करेंट प्रवाहित तार को टच कर रहा था ताकि लाइट आ जाए उसी वक्त तार का दूसरा हिस्सा टूटकर उसके दाएँ हाँथ की ऊँगली में आ गिरा, और शरीर पूरी तरह करेंट के चपेट आ गया। हालांकि बताया जा रहा है बिजली तार में चिपके मदन को गाँव का शख्श श्रीनारायण बचाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन तब तक शायद काफी देर हो चुकी थी युवक के पुरे शरीर में करंट दौड़ चूका था।
जैसे ही इस भयावह हादसे की जानकारी परिवार समेत पड़ोसियों को हुई,तो जैसे तैसे आनन-फानन में अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मदन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया ।
शायद मदन गुप्ता की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। बहरहाल अस्पताल की तहरीर पर धरमजयगढ़ पुलिस शव का पंचनामाकर आगे की जांच कार्यवाई कर रही है।

