छत्तीसगढ़ में 230 नए मरीज,116 मरीज़ डिस्चार्ज,प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या हुई 5968

छत्तीसगढ़ में 230 नए मरीज,116 मरीज़ डिस्चार्ज,प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या हुई 5968
रायपुर @ संदेशा 22.7.2020
प्रदेश के बुधवार को कोरोना के 230 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब 1709 एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं रायपुर में 70 नए केस मिलने के बाद एक्टिव केस का आंकड़ा 677 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि कर बताया कि बुधवार को मिले मरीजों में रायपुर से 70, सुकमा से 36, दुर्ग से 28, कांकेर से 15, जांजगीर चांपा से 13, मुंगेली से 11, बीजापुर और रायगढ़ से 9-9, बिलासपुर से 7, गरियाबंद और बस्तर से 6-6, नारायणपुर से 5, बेमेतरा महासमुंद से 3-3, राजनांदगांव, बालोद और कोंडागांव से 2-2, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर से 1-1 मरीज मिला है


