रायगढ़ जिले में 25 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी

रायगढ़ जिले में 25 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी
?जिले के 16645 लोगों का आर.टी.पी.सी.आर से जांच,जिले के कुल 148 लोग कोरोना से जीत चुके हैं जंग
रायगढ़ @ संदेशा 23.7.2020
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एन केशरी ने आज जिले की मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि रायगढ़ जिले में माह जनवरी से आज तक विदेश व अन्य राज्य से कुल 34326 व्यक्ति आये हैं। जिसमें से 9800 व्यक्तियों को होम आईसोलेशन में तथा 703 व्यक्तियों को क्वोरेंटाईन सेंटर में रखा गया है एवं सतत् निगरानी की जा रही है। जिले में कुल 16645 व्यक्तियों का सैम्पल संग्रहण कर आर.टी.पी.सी.आर से जांच हेतु भेजा गया है। जिसमें से 14847 व्यक्तियों का रिपोर्ट निगेटीव एवं 175 व्यक्तियों का रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुआ है शेष 1558 का रिपोर्ट अप्राप्त है। एवं 65 का रिजेक्टेड हुआ हैजिले में रैपिड आर.डी. किट से कुल 5802 जांच किया गया है जिसमें से कोई भी पाजीटिव नहीं है। जिले के विकासखण्डवार आंकड़ों के अनुसार बरमकेला में 12 मरीज जिसमें से 11 डिस्चार्ज और 1 मरीज एक्टिव, सारंगढ़-34 में से 29 डिस्चार्ज व 1 की मौत, 4 एक्टिव, खरसिया-18 में से 13 डिस्चार्ज, 5 एक्टिव, पुसौर-10 में से 10 डिस्चार्ज, लैलूंगा-31 में 29 डिस्चार्ज, 2 एक्टिव, तमनार-1 में से 1 डिस्चार्ज, लोईंग रायगढ़ से 2 में 1 मरीज एक्टिव 1 डिस्चार्ज, धरमजयगढ़-13 में से 12 डिस्चार्ज, 1 मरीज एक्टिव, घरघोड़ा- 2 में से दोनों डिस्चार्ज एवं रायगढ़ शहर से 52 में से 40 डिस्चार्ज और एक की मौत और 11 मरीज एक्टिव, अब तक जिले में कुल 175 कोरोना मरीजों की पहचान हो चुकी हैं।जिले के कुल 175 पॉजीटिव मरीज में से रायगढ़ कोविड अस्पताल में 24 मरीज भर्ती हैं। डीकेएस अस्पताल में 1 मरीज भर्ती है। वहीं कोविड अस्पताल रायगढ़ से अभी तक 123 मरीजों को, माना कोविड अस्पताल से 12 एवं एम्स रायपुर से 3 मरीज और कोविड अस्पताल बिलासपुर से 10 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक कुल 175 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में कुल 25 मरीज सक्रिय है।

