व्यापारी संघ तमनार द्वारा लॉकडाउन के समय में संशोधन हेतु कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

व्यापारी संघ तमनार द्वारा लॉकडाउन के समय में संशोधन हेतु कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

तमनार @ संदेशा दुलेंद्र पटेल
व्यापारी संघ के विनायक पटनायक ने बताया कि व्यापारी संघ तमनार मार्च 2020 से ही शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों को पूर्ण पालन किया जा रहा है। तमनार एक ग्रामीण क्षेत्र है एवं ग्राम पंचायत है जहां भीड़ भरा बाजार नहीं होने के कारण फिजिकल व सोशियल डिस्टेंसिंग के पालन स्वयं होता है कृषि प्रधान आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने कारण यहां का दैनिक दिनचर्या प्रातः 5:00 बजे से आरंभ हो जाता है आशा क्षेत्र के किसान भाइयों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉक डाउन के समय में संशोधन की आवश्यकता है अतः श्रीमान से निवेदन है कि हमारी आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए समय में संशोधन करने के लिए क्या करें। सुधांशु कुमार साहू विनायक पटनायक ओम प्रकाश साहू विद्याधर साहू दुर्गेश साव,रितेश साव,गुण निधि साव,विवेक राज गुप्ता,उमेश साव,राकेश साव,पुरुषोत्तम साव,सुरेंद्र साव,दिनेश साहू रमेश साव,संजय साहू अद्वैत पटनायक, प्रतीक पटनायक,गोपाल गुप्ता रोशन गुप्ता अन्य व्यपारी संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया।

