तराईमाल में सब्जी व राशन अन्य दुकान खोलने समय अवधी हेतु एसडीएम को आवेदन

तराईमाल में सब्जी व राशन अन्य दुकान खोलने समय अवधी हेतु एसडीएम को आवेदन

तमनार @ संदेशा दुलेंद्र पटेल 24.7.2020
ग्राम पंचायत तराईमाल में सब्जी व व्यावसायिक दुकान खोलने ग्रामीण क्रेताओ व विक्रेताओं के आपसी सामंजस्य को देखते हुए व्यवसायी के अध्यक्ष पंच राम मालाकार,ग्राम पंचायत तराईमाल के सरपंच कु लक्ष्मी भगत,उप सरपंच घनश्याम मालाकार,पूर्व बीडीसी पितरु मालाकार,गोपाल मालाकार ने दुकान खोलने समय अवधी हेतु एसडीएम को आवेदन दिया गया।जिसमे उन्होंने सब्जी दुकान प्रातः 6 से 12 बजे तक एवं राशन एवं अन्य दुकान प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक खोलेने अनुमति चाही गई।पंचराम मालाकार ने एसडीएम महोदय से आग्रह करते हुए कहाकि ग्राम पंचायत तराईमाल ग्रामीण ओद्योगिक क्षेत्र होने के करण रोजी मजदूरी करने वाले मजदूर सुबह 7 बजे से अपनी साग सब्जी राशन सामग्रिया खरीददारी करते है। शासन के निर्देशानुसार बाजार दुकान में मास्क,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता है। एसडीएम श्री अशोक मार्बल ने ग्राम पंचायत के व्यवसायी व जनप्रतिनिधियो के आवेदन पर सब्जी दुकान प्रातः 6 बजे से 12 बजे एवं राशन एवं अन्य दुकान प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक शासन के गाइड लाइन दिशा निर्देशों मास्क,सोशल डिस्टेंसिंग पालन करते खोलेने अनुमति प्रदान की गई।

