माँ बंजारी मंदिर तराईमाल के प्रमुख सेवक अंकुर गौटिया के निधन से शोक की लहर ? पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,तोड़ाराम मालाकार सामाजिक बंधुओ सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

माँ बंजारी मंदिर तराईमाल के प्रमुख सेवक अंकुर गौटिया के निधन से शोक की लहर
? पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,तोड़ाराम मालाकार सामाजिक बंधुओ सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 25.7.2023
रायगढ़ जिले का प्रसिद्ध माँ बंजारी मन्दिर तराईमाल के प्रमुख सेवक समाजसेवी माली समाज के पूर्व उपसभापति अंकुर गौटिया जी के निधन से चहुँओर शोक की लहर ह
माँ बंजारी के प्रमुख सेवक,समाजसेवी अंकुर गौटिया जी 87 वर्ष की अवस्था में दिनांक 25 जुलाई मंगलवार को ब्रम्हबेला में इस नश्वर संसार को छोड़ कर ब्रम्हलीन हो गए।

सामाजिक रीति रिवाज के साथ सैकड़ो कुटुंबहजन,सामाजिक बन्धुओ,माँ बंजारी मन्दिर समिति सदस्यगणो गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजनों की उपस्थिति मे तराईमाल में शव यात्रा निकालकर मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया गया।
अंकुर गौटिया जी ग्राम तराईमाल मालगुजार चन्दन सिंह मालाकार के ज्येष्ठ पुत्र थे।इन्होंने माँ बंजारी मन्दिर छोटा मन्दिर को बड़ा भव्य मंदिर बनाने में तन मन धन से समर्पित होकर माँ बंजारी की सेवा किये।
अंकुर गौटिया जी मिलनसार,परोपकारी सामाजिक धार्मिक व्यक्तित्त्व के धनी थे। वे दिन दुखियो गरीबो के साथ साधु संतों का सेवा करते थे।
ग्राम तराईमाल के समाजसेवी गौटिया जी ने भाई रंगबल्लभ मालाकार,ज्येष्ठ पुत्र घनश्याम मालाकार,दीपक मालाकार पुत्रियां अन्नूबाई,धनमती,आशो,नमिल एवं नाती नातिन से भरा पूरा परिवार को रोता विलखता छोड़कर इष्टदेव परमपिता के श्रीचरणों में चले गए।

माली समाज जिला रायगढ़ के सभापति तोड़ाराम मालाकार,पितरू मालाकार,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,बांछा भोय,रमेश बेहरा,विजय अग्रवाल,दुलेन्द्र पटेल,यगाचार्य पं. किशोर पाणिग्राही,चक्रधर महाराज,मिथलेश महाराज,विजय डनसेना,मुकेश अग्रवाल, व सैकड़ो वरिष्ठगण क्षेत्रवासियों द्वारा दाह संस्कार में शामिल होकर आत्मा की शांति हेतु अश्रुपुरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समस्त परिजनों को इस दुःख को सहन कर शक्ति प्रदान करने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।


