पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने पाकरगांव गमेकेला में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने पाकरगांव गमेकेला में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 26.7.2023
लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के रोडोपाली तमनार के साथ लैलूंगा,राजपुर मण्डल के ग्राम रूडूकेला,केन्दाटिकरा,
पाकरगांव,बीरसिंघा,कंझारी, गमेकेला में पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने घर घर जनसम्पर्क कर मोदी जी के 9 साल के उपलब्धियों को बताया।

लैलूँगा विधायक व कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार ,घोटाला को बताया गया । कुंजारा केशला होते हुए तोलगे सड़क निर्माण न करना,लैलूँगा नगर को खम्हार पाकुट जलाशय से जल आवर्धन योजना से फिल्टर युक्त हर घर नल जल को रोक के रखना,महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफी की घोषणा को नजर अंदाज करना,शराब बंदी जैसे अनेक मुद्दों को बताकर इस कांग्रेस झूठे सरकार को विधानसभा से उखाड़ फेंकने एवं अपने हक की लड़ाई लड़ने के साथ भाजपा की सरकार बनाने आग्रह किया गया।
पूर्व विधायक सुनीति राठिया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखा गया और घर-घर जाकर लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र के द्वारा 9 साल के कार्यकाल में सेवा सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र के भाजपा शासन के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विगत 9 वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों को लेकर घर घर संपर्क कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। घर घर संपर्क आभियान में पूर्व विधायक सुनीति राठिया जी मण्डल अध्यक्ष ललित यादव जी अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


