दीक्षा शर्मा ने स्नात्तकोत्तर डिग्री में सर्वोच्च अंक प्रावीण्य सूची के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त कर अंचल का किया नाम रोशन

दीक्षा शर्मा ने स्नात्तकोत्तर डिग्री में सर्वोच्च अंक प्रावीण्य सूची के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त कर अंचल का किया नाम रोशन
तमनार @ संदेशा 24
ग्राम तमनार निवासी दीक्षा शर्मा पिता श्री देवेन्द्र शर्मा (जिला सचिव, कांग्रेस कमेटी रायगढ़) ने ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ से रसायन शास्त्र (M.Sc., Chemistry) में स्नात्तकोत्तर डिग्री में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में प्रावीण्य सूची के साथ स्वर्ण-पदक (GOLD MEDAL) प्राप्त कर हमारे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र तमनार अंचल का नाम रोशन करते हुए गौरवान्यित किया।
ज्ञात हो कि दीक्षा शर्मा बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हिन्दी माधयम से कक्षा पाँचवीं तक आदर्श ग्राम्य भारती विद्या मंदिर तमनार में पूर्ण की है। उसके पश्चात कक्षा पाँचवीं से बारहवीं तक का अध्ययन अंग्रेजी माध्यम में विकास पब्लिक स्कूल, बरगढ़ (ओडिशा) से पूर्ण की है। वे दसवीं और बारहवीं में भी अपने विद्यालय में भी मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया। ग्रेजुएशन की पढ़ाई अंग्रेज माध्यम से उन्होनें बी.एस.सी. (माईक्रो बायलाजी) भिलाई, छत्तीसगढ़ से पूर्ण की है।
वर्तमान में वे अभी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल घरघोड़ा में अध्यापन कार्य कर रही हैं।


