तमनार
शासकीय महाविद्यालय तमनार में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

शासकीय महाविद्यालय तमनार में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
तमनार @संदेशा 24
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय तमनार के स्वयंसेवकों ने नियमित गतिविधि के तहत दिनांक 16 सितंबर को 03 घंटे के कठोर परिश्रम से वाटिका में उग आई जंगली घास का उन्मूलन करते हुए रासेयो वाटिका का कायाकल्प कर दिया। ध्यातव्य है रासेयो के स्वयंसेवक नियमित तौर पर स्वच्छता अभियान चलाते है।