शासकीय महाविद्यालय तमनार में किया गया गणेश पूजन

शासकीय महाविद्यालय तमनार में किया गया गणेश पूजन
तमनार @ संदेशा 24
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय तमनार ने महाविद्यालय में प्रथम वर्ष गणेश पूजन का आयोजन कर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की।

महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का सर से चर्चा के उपरांत इस वर्ष महाविद्यालय में रासेयो इकाई द्वारा गणेश पूजन का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से रासेयो इकाई में संगठन की क्षमता व सामूहिकता की भावना का विकास होता है। आज के समय में जब युवा अपनी संस्कृति और परम्पराओं को भूलता जा रहा है महाविद्यालय के रासेयो इकाई की यह पहल सराहनीय है। महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र अविनाश दाश ने विधिवत रूप से गणेश पूजन कर मूर्ति स्थापना की। इस पूजा में महाविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक डॉ अप्पा साहेब जगदाले अपनी धर्मपत्नी समेत, अंजली निषाद,भोलेश्वरी सिदार, सवीना यादव, टंकेश्वर निषाद, टिकेश्वर राठिया यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। पूजा के दौरान रासेयो स्व्यक्सेवको की उपस्थिति एवं सक्रियता सराहनीय रही।


