कन्या आश्रम गोढ़ी में विधिक साक्षारता जागरूकता शिविर @ संविधान की उद्देशिका का कराया गया पाठन

कन्या आश्रम गोढ़ी में विधिक साक्षारता जागरूकता शिविर
@ संविधान की उद्देशिका का कराया गया पाठन
तमनार @संदेशा 24
दिनांक 26.11.2023 सविधान दिवस के अवसर पर श्रीमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार सिन्हा जी के निर्देशन में श्रीमान अच्छेलाल काछी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अपर जिला सत्र न्यायालय घरघोड़ा के द्वारा कन्या आश्रम गोढ़ी तमनार में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया गया।

कन्या आश्रम गोढ़ी के शालाओं को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत मूल अधिकार एवं नागरिको के कर्तव्य के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए आदरणीय मुख्यअतिथि श्रीमान अच्छेलाल काछी ने बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए एक अच्छे नागरिक बन कर सामाजिक पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करने कहा। सभा को संबोधित करते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश ठाकुर ने बच्चों को अच्छे आचरण माता-पिता एवं गुरुजनो की आज्ञा पालन करने को कहा, संविधान दिवस के अवसर पर आश्रम अधिक्षिका श्रीमति सशिता खलखो, विजयललिता तिग्गा एवं शाला के स्टाफ उपस्थित रहे. कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोढी के हरि गुप्ता, अधिवक्ता सी.पी. पटनायक उपस्थित रहे, कार्यक्रम का मंच संचालन तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता ने की,कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमति काछी मेडम की उपस्थिति रही।


