महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आठवां शिविर का शंखनाद

महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आठवां शिविर का शंखनाद
तमनार @संदेशा 24
महिला पतंजलि योग समिति, छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 25 दिवसीय आठवाँ वर्चुअल सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के पावन अवसर पर 27 दिसंबर 2023 से शुभारंभ किया गया है । पूर्व की भाँति इस शिविर में भी सम्मिलित प्रशिक्षार्थियों को सरल व सहज तरीकों से योग-प्राणायाम-आसन सिखाया जा रहा है । जिससे सभी प्रशिक्षार्थी आसन व प्राणायाम की बारीकियों को समझकर स्वयं लाभ लें व अन्य जनों को इसका लाभ पहुंचायें।
शिविर में महिला पतंजलि योग समिति छ.ग. के राज्य प्रभारी जया मिश्रा, सह राज्य प्रभारी गंगा अग्रवाल, राज्य सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक, राज्य संवाद प्रभारी सरिता साहू राज्य कार्यकारिणी सदस्य हेमलता साहू ,ममता साहू, उर्मिला साहू जी एवं श्रेया अग्रवाल जी के पुरुषार्थ से शिविर का सुचारू रूप से संचालन किया जाना है।
जिस में मुख्य रूप से-पतंजलि नियमावली संगठनात्मक ढाँचा व स्वदेशी वस्तुओं की जानकारी, प्राणायाम की विस्तृत जानकारी, योग के संदर्भ में नियम और निषेध का पालन,अष्टचक्र एवं समस्त चक्रों का ध्यान एवं त्रिदोष और त्रिगुण ,दर्शन शास्त्र,वेद उपनिषद, पुराणों का परिचय,नवधाभक्ति, योग के साधक व बाधक तत्व षट्कर्म, पंचकर्म ,नेचरोपैथी, एक्यूप्रेशर,आयुर्वेद चिकित्सा, औषधियों की जानकारी आदि विषयों को सम्मिलित किया गया है। साथ ही रोगानुसार योग में कमर दर्द, सर्वाइकल,सायटिका एवं मोटापा मधुमेह ,वातरोग, ब्लडप्रेशर , थायराइड, नेत्ररोग जैसे रोगों के बारे मे बतलाया जाएगा। वर्तमान में चार दिन का सत्र हो चुका है जिसमें राज्य प्रभारी जया मिश्रा दीदी जी के द्वारा मंत्रों का सही व स्पस्ट उच्चारण करना एवं उनके भावार्थ और शब्दार्थ की व्याख्या की गयी। सह-राज्य प्रभारी गंगा अग्रवाल के द्वारा सूक्ष्म व्यायाम एक्यूप्रेशर मुद्रा आसन इन सब के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया। राज्य सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक जी द्वारा दैनिक योगाभ्यास के क्रम को बतलाते हुए हमारे आसपास दिखाई देने वाले व सदा उपयोग में लाने वाले जड़ी-बूटी व औषधीय पौधों जैसे-गिलोय, आंवला, तुलसी, एलोवेरा, नागदोन, भूमिआंवला , हल्दी, पत्थरचट्टा, सदासुहागन,करीपत्ता, हरसिंगार व सहजन के लाभ व उपयोग को विस्तारपूर्वक बतलाया गया।सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर-8 में लगभग 100 प्रशिक्षार्थियो ने अपना पंजीयन कराया है और शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ का उद्देश्य घर घर योग, आयुर्वेद व स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार प्रसार करना है । राष्ट्र हित,जनहित व सेवाकार्य में अपनी भूमिका निभाते हुए जन-जन को भी स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है।

