संकुल केंद्र मौहापाली में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुआ भव्य सम्पन्न

संकुल केंद्र मौहापाली में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुआ भव्य सम्पन्न
तमनार @संदेशा 24
संकुल केंद्र मौहापाली में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया , पूर्व विधायक सुनीति राठिया ,पुर्व डी डी सी अरुण राय , बी डी सी वेदराम राठिया , ग्राम प्रमुख अमर साय , सरपंच ग्राम पंचायत मौहापाली सुको श्याम राठिया ,, सरपंच ग्राम पंचायत बरकसपाली सुशीला राठिया एवं अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि सुनीती सत्यानंद राठिया सहित सभी अतिथियों ने बालिका खो-खो फाइनल मैच का आनंद उठाया और प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया ।
श्री राठिया जी ने सभी बच्चों का हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है । अंतिम दिन दो फाइनल मैच खेला गया । प्राथमिक बालिका कबड्डी में मौहापाली की टीम विजेता रही । जबकि माध्यमिक बालिका खो-खो में रेंगालबहरी की टीम विजेता बनी ।
उक्त कार्यक्रम आयोजन में सरपंच ग्राम पंचायत मौहापाली , सरपंच ग्राम पंचायत बरकसपाली , शैक्षिक समन्वयक होलिका राठिया सहित संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा ।


