रेल लाइन चितवाही से पेलमा हेतु प्रभावित 19 को करेंगे कलेक्ट्रेट में दावा आपत्ति

रेल लाइन चितवाही से पेलमा हेतु प्रभावित 19 को करेंगे कलेक्ट्रेट में दावा आपत्ति
तमनार @संदेशा 24
घरघोड़ा -डोंगामौहा रेल लाइन चितवाही से पेलमा तक के लिए ग्राम चितवाही,भालूमुडा, रोड़ोपाली, ढोलनारा, खम्हरिया,मिलुपारा के किसानों की भूमि को अधिग्रहित की जा रही है। गणना पत्रक प्रकाशित होने के बाद चितवाहीं से पेलमा तक के किसानों में भारी आक्रोश है।

प्रभावित किसान लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार से मुलाकात कर परिसंपत्तियों के मुआवजा राशि,गणना में असमानताओं को बताया गया। प्रभावित किसान द्वारा 19 दिसम्बर मंगलवार को कलेक्ट्रेट रायगढ़ में दावा आपत्ति करने का निर्णय लिया गया है।किसानों का कहना है कि एक ही प्रकार की परिसंपत्तियों की अलग-अलग मुआवजा निर्धारण किया जा रहा है परिसंपत्ति के मुआवजा राशि इतनी कम है एवं लागत राशि का 10 प्रतिशत भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।प्रभावित किसानो द्वारा सर्वसम्मति से जमीन नही देने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित किसान भोजराम पटेल, कामता पटेल, वेदराम राठिया, पारस लाल पटेल, टंकेश्वर सिदार, लक्ष्मी राम सिदार, सतोष शर्मा, किशोर पटेल,रमेश पटेल अन्य प्रभावित किसान शामिल है।

