तमनार के मिलूपारा से विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ

तमनार के मिलूपारा से विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ
तमनार @संदेशा 24
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में विकसीत भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणजनो का भारी उत्साह देखा जा रहा है। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का विभिन्न विभागों द्वारा जानकारी के साथ लाभ लेने प्रेरित किया जा रहा है। जागरूकता रथ में प्रोजेक्टर में माध्यम से योजनाओ की जानकारी दी जा रही है। विभिन्न योजनाओ के हितग्राहियो ने उनके सफलता पर मेरी कहानी मेरी जुबानी बताये।
सर्वप्रथम भारतमाता,महात्मा गांधी की पूजा अर्चना कर स्वच्छता शपथ लिया गया।जनपद सीईओ वीरेंद्र सिंह राय ने स्वागत उद्बोधन देते पूर्व विधायक सुनीति राठिया,डीडीसी रोहिणी बसंत राठिया,पूर्व डीडीसी अरुण कुमार राय,बंशी धर चौधरी,बीडीसी जागेश सिंह सिदार,सरपंच कलावती सिदार,उप सरपंच उद्धव भगत,सीताराम चौधरी,कीर्ति सिदार,बजरंग सिदार,चितरंजन सिदार,बहादुर सिदार पत्रकार दुलेंद्र पटेल, प्रताप बेहरा,अन्य अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।

बेटियो द्वारा मनमोहक गीत, सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया गया। केन्द्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओ का समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के उद्देश्य से विकसित भारत सांकल्प यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्जुचल माध्यम से की गई है। जनपद पंचायत तमनार के 61 ग्राम पंचायतो में 18 दिसम्बर से 19 जनवरी 2024 तक पहुंचकर केन्द्र सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओ का लाभ लेने लाभार्थीयो को प्रेरित की जा रही है। पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जिले के सभी पंचायतो मे पहुचकर केन्द्र सरकार की योजनाओ प्रधानमंत्री आवास,उज्ज्वला,जन धन,आयुष्मान भारत,महतारी वंदना योजना,अमृत जल मिशन स्वच्छ भारत मिशन, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वच्छ पेयजल सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अन्य योजनाओं की जानकारी के साथ जो पात्र छूट गये है उनका आवेदन भर कर योजना का लाभ लेने आव्हान किया जा रहा है।
भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से आवश्यक सेवाएँ सुलभ बनाने हेतु जागरूकता सुनिश्चित करने से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाया जा सके।


