संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कचकोबा में भव्य शुभारम्भ

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कचकोबा में भव्य शुभारम्भ
तमनार @संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड तमनार अन्तर्गत संकुल केन्द्र कचकोबा में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का 10 जनवरी को भव्य शुभारंभ किया गया।
संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में संकुल के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला के लगभग 200 प्रतिभागी एव 20 शिक्षक शामिल हैं। दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रथम दिन क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति में मां शारदे की पूजन वंदन किया गया तत्पश्चात खेल ध्वज का उत्तोलन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

सभी स्कूलों के प्रतिनिधि बच्चों ने शाला ध्वज पकड़ कर मार्च फास्ट करते हुए अतिथि मंच के समक्ष गुजरते हुए खेल ध्वज के सम्मान में सैलूट कर कदमताल करते हुए आगे बढ़ते चले गए यह दृश्य देखते ही बन रहा था। अतिथियों ने बच्चों को खेल के लिए हौसला अफजाई करते हुए, अनुशासित खेल भावना से खेल कर आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम में हेमलाल साव जनपद पंचायत सदस्य,तिलमती सिदार जनपद पंचायत सदस्य,पूर्व जनपद अध्यक्ष शशिरेखा राठिया लष्मी राम राठिया,सुंदर राठिया,उत्तर कुमार सिदार सहा. वि. खं. शिक्षा अधिकारी,जे. पी. साहू, सुमेर सिंह राठिया ग्राम प्रमुख, घुराऊ प्रसाद राठिया सरपंच ग्रा.पं. कचकोबा,संतोष कुमार यादव उप सरपंच ग्रा.पं. कचकोबा,राधेश्याम पैंकरा सरपंच, ग्रा.पं. जरेकेला, जगन्नाथ सिदार सरपंच ग्राम पं. बासनपाली एवं समस्त पंचगण ग्राम पं. कचकोबा,संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओ एवं सैकड़ो प्रतिभागी छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।


