
तमनार में श्री हरि विष्णु चक्र पूजन व कुराल पुराण कथा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 8.2.2024 श्री हरि विष्णु भगवान की असीम कृपा से ग्राम तमनार के बाजारपारा मोहल्ले में तृतीय वर्ष श्री हरि विष्णु चक्र पूजन व कुराल पुराण का भव्य आयोजन आदर्श कुम्हार समाज तमनार समस्त ग्रामवासी द्वारा किया जा रहा है.

दिनांक 8.2.2024 गुरुवार संध्या 4 बजे कलश यात्रा बाजारपारा जगन्नाथ मन्दिरपारा,महंत पारा,बस स्टैंड साहू पारा केलो नदी से सैकड़ो महिलाओ बच्चे युवा सियांन सज्जन शामिल हुए। कर्मा नृत्यक दल गाजे बाजे आतिश बाजी के साथ कलश स्थापना किया गया। समस्त माता बहनो को प्रसाद के साथ भोजन खिलाया गया।

9 फरवरी को प्रातः मूर्ति स्थापना पूजन , कुराल पुराण,गाहक बाहक एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के धर्मपत्नि कौशल्या साय कंवर समाज पूर्व महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सम्मान,संध्या आरती रात्रि कालीन गाहक कार्यक्रम 10 फरवरी कुराल पुराण कथा वाचन,रुद्रपाल व रत्नेश्वरी विवाह,रात्रि डांस प्रतियोगिता 11 फरवरी को पूर्णाहूति एवं महाप्रसाद भंडारा दी जाएगी।
कुराल पुराण कथा वाचक श्री जयराम दास जी महाराज कीरितमाल, पंडित अविनाश कर शर्मा, यजमान में जानकी योगेंद्र कुम्भकार,रेवती श्याम कुम्भकार,सुशीला नन्दकुमार कुम्भकार,

कार्यकर्त्तागणो में आदर्श कुम्हार समाज जिलाध्यक्ष रामचरण कुम्भकार,ब्लॉक अध्यक्ष झुमुकलाल कुराल,गाड़ाराय, लक्ष्मी राम राणा , धोबाराम , विषीकेशन , सत्या , अखिल , विनायक , डोलामणि , उमा चक्रवर्ती , भोगीलाल , लक्ष्मण , सतीश , बिपीन , सपन , बलराम , बासुदेव , योगेन्द्र , रमेश कुमार , आयुष एवं समस्त आदर्श कुम्हार समाज बन्धु व ग्रामवासी की उपस्थिति रही।


