सरस्वती शिशु मंदिर चितवाही में वार्षिक सम्मेलन हुआ भव्य संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर चितवाही में वार्षिक सम्मेलन हुआ भव्य संपन्न
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 10.2.2024 तमनार तहसील के सरस्वती शिशु मंदिर चितवाही में वार्षिक सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत माता माँ सरस्वती देवी की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलन कर आगंतुक अतिथियों का स्वागत सत्कार पश्चत कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया।सम्मेलन में कई प्रतियोगिताएं रखी गई थी।वार्षिक उत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमे में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं श्रीराम प्रभु की झांकियां,भक्ति गीत नृत्य ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया

छत्तीसगढ़ी पारंपरिक एवं देशभक्ति सुमधुर गीतों से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिला। कार्यक्रम में याद लाल नायक,राजेन्द्र जी,देवेंद्र दुबे,आर के सिंह,प्रवीण दुबे,आदित्य झा जीएमसी,अभय प्रताप सिंह अंबुजा सीमेंट, भरत पंडा,दिनेश चौधरी,विक्रम शर्मा, प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर चितवाही एवं शाला विकास समिति के सदस्य तथा छात्राओं के माता-पिता अभिभावकों सैकड़ो ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।


