माध्यमिक शाला कसडोल में न्यौता भोजन का हुआ भव्य आयोजन

माध्यमिक शाला कसडोल में न्यौता भोजन का हुआ भव्य आयोजन
तमनार @ संदेशा 24
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत न्यौता भोजन का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कसडोल में दिनांक 21. 2. 2024 को रखा गया जिसमें आज का भोजन गांव के प्रतिष्ठित नागरिक जनक राम साहू सेवानिवृत्ति व्याख्याता शिवलाल नेत्र सहायक अधिकारी तमनार एवं गांव के भूतपूर्व सरपंच राम सिंह सिदार जी के सौजन्य से किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोनिका गुप्ता,विशिष्ट अतिथि सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी यू के सिदार एवं तमनार विकासखंड के बीआरसी जे पी साहू जी ग्राम पंचायत कसडोल की सरपंच उमावती राठिया जी सम्मिलित थीं।
इनके साथ प्राथमिक शाला कसडोल एवं माध्यमिक शाला कसडोल के शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्य गणों भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के समक्ष मुख्य अतिथि महोदय विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदरणीय मोनिका गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां शारदे के समक्ष पूजन अर्चन से हुआ। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत माध्यमिक शाला कसडोल के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत सत्कार किया गया ।आज के इस कार्यक्रम के के उद्देश्य कथन को शाला की प्रधान पाठक माधुरी सिदार जी के द्वारा सब के समक्ष रखा गया

तत्पश्चात श्रीमती मोनिका गुप्ता विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी के द्वारा आज के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए आज के इस भोजन दाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ऐसे ही आप गांव के अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों को भी भोजन नेवता हेतु प्रेरित करें एवं गांव की ग्राम पंचायत कसडोल की सरपंच महोदय श्रीमती उमावती राठिया जी से निवेदन किया कि वे इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार अपने ग्राम पंचायत में करें एवं इसके फायदे को लोगों को समझाएं ताकि स्कूल से लोगों का जुड़ाव हो समाज का जुड़ाव हो बच्चों की शैक्षणिक स्तर सुधारी जा सके।
इसके पश्चात श्री जनक राम साहू जी के द्वारा एक महाभारत प्रसंग को रखते हुए कहानी के माध्यम से बच्चों को बड़ी खूबसूरती के साथ हमेशा अच्छे काम करने चाहिए और अच्छे काम का फल सदैव अच्छा होता है की प्रेरणा दी गई एवं बूरी व्यसनों से दूर रहने के लिए आग्रह किया गया। जिससे छात्र ही नहीं अपितु हम शिक्षकों को भी प्रेरणा मिली। इसके पश्चात संकुल समन्वय गोढ़ी श्रीमती पुष्पा पटनायक जी के द्वारा सभी अतिथियों एवं भोजन दाताओं को आभार एव धनवाद ज्ञापित किया गया।

सभी बच्चों ने भोजन मंत्र के साथ स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया साथ ही साथ सभी अतिथियों, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समिति के सदस्य , पालक एवं शिक्षकों ने भी भोजन ग्रहण किया ।
इस प्रकार साथ-साथ सभी ने भोजन ग्रहण किया एवं आज के इस न्योता भोजन के कार्यक्रम का समापन हुआ। सचमुच इस न्योता भोजन का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा सभी ने मिलजुल कर एक साथ भोजन ग्रहण किया साथ ही साथ बच्चों के विकास एवं पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों के बारे में आपसी विचार विमर्श एवं चर्चा भी किया गया इसी तरह आगामी दिनों में भी न्यौता भोजन का कार्यक्रम जारी रहेगा ताकि समाज भी बच्चों के सम्पूर्ण विकास में अपनी महती भूमिका समझ सके।


