न्यौता भोजन प्राथमिक शाला कुधरीपारा तमनार में हुआ भव्य आयोजन

न्यौता भोजन प्राथमिक शाला कुधरीपारा तमनार में हुआ भव्य आयोजन
तमनार @ संदेशा 24
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत न्यौता भोजन का आयोजन प्राथमिक शाला कुधरीपारा तमनार में 23 फरवरी 2024 को भव्य सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोजनदाता मनबोध पटेल,घनश्याम साहू विशिष्ट अतिथि तहसीलदार रिचा सिंह ,जनपद सीईओ वीरेंद्र सिंह राय,सरपंच गुलापी सिदार,बीईओ मोनिका गुप्ता,एबीईओ यू के सिदार अन्य अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की पूजा अर्चना के बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

तहसीलदार रिचा सिंह ने भोजन दाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ऐसे ही आप गांव के अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों को भी भोजन नेवता हेतु प्रेरित करें एवं गांव की ग्राम पंचायत तमनार की सरपंच गुलापी सिदार से निवेदन किया कि वे इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार अपने ग्राम पंचायत में करें एवं इसके फायदे को लोगों को समझाएं ताकि स्कूल से लोगों व समाज का जुड़ाव हो बच्चों की शैक्षणिक स्तर सुधारी जा सके। प्रधान पाठक मंजू पटेल के द्वारा सभी अतिथियों एवं भोजन दाताओं को आभार एव धनवाद ज्ञापित किया गया।
सभी बच्चों ने भोजन मंत्र के साथ स्वादिष्ट भोजन ग्रहण किया। न्यौता भोजन का कार्यक्रम में सभी ने मिलजुल कर एक साथ भोजन ग्रहण किया साथ ही साथ बच्चों के विकास एवं पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों के बारे में चर्चा परिचर्चा भी किया गया इसी तरह आगामी दिनों में भी न्यौता भोजन का कार्यक्रम जारी रहेगा ताकि समाज भी बच्चों के सम्पूर्ण विकास में अपनी महती भूमिका समझ सके।

कार्यक्रम में बीआरसी जेपी साहू, संकुल प्राचार्य राजेश पटनायक,समन्वयक राजेश गुप्ता,मुकेश पटनायक,जानकी पटेल,नरेंद्र पटेल,योगेश शर्मा,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,प्रह्लाद निषाद,गोपाल पटनायक, बनमाली खंडाइत,त्रिवेणी राठिया,पूनम सिदार अन्य अतिथियों, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समिति के सदस्य,पालक एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।


