तमनार पुलिस ने मिलुपारा में किया जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित

तमनार पुलिस ने मिलुपारा में किया जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित
तमनार 23.2.2024 पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर थाना तमनार प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 23 फरवरी को मिलुपारा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर साइबर क्राइम, बैंक खाते, एटीएम नम्बर कार्ड नम्बर नहीं बताने का सुझाव दिया गया है।

अवैध शराब ,जुआ, सट्टा पर प्रतिबंध लगाने हेतु जानकारी दिया गया महिला संबंधी अपराध की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया तथा उन्हें मुसाफिर एवं आगंतुकों द्वारा धोखा दिए जाने से बचने के लिए जन जागरूक रहने का सुझाव दिया गया। ग्रामीणो को सोना चांदी चमकाने वालो से बचने के बारे में बताया गया। बच्चों एवं छात्रों को सोशल साइट फेसबुक से फेक कॉल से बचने के लिए उपाय एवं सुझाए दिया गया।कार्यक्रम में बीडीसी सुखसागर कलंगा, मिलुपारा,सक्ता,लालपुर केक
के करीबन 80 महिलाओ की उपस्थिति रही।


