पुलिस विभाग की मुहिम ”एक रक्षा सूत्र मास्क का” में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी सहभागिता निभाएंगे

रायगढ़ @संदेशा 30.7.2020
पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे विशेष मुहिम ”एक रक्षा सूत्र मास्क” में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी सहभागिता निभाएंगे, इस मुहिम का हिस्सा बनने रासेयो द्वारा स्वयं सेवकों से अपील की गई है कि अपने अपने थाना क्षेत्र में संपर्क कर थाना प्रभारियों से मास्क प्राप्त कर इसे जन समुदाय को वितरित करने में अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करेंगे। विदित हो कि रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा इस विषय पर एनएसएस के भागीदारी की अपेक्षा में विशेष आह्वान की गई है। इस संदर्भ में राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ समरेंद्र सिंह के उत्साहवर्धन के साथ अटल बिहारी बाजपेयी वि.वि.बिलासपुर के माननीय कुलपति जी.डी. शर्मा के प्रेरणा से वि.वि. एन एस एस समन्वयक डॉ.मनोज सिन्हा के दिशा निर्देश में सभी कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा अपने स्वयंसेवकों को निर्देशित कर उक्त अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने का आग्रह
किया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. सुशील कुमार एक्का, कार्यक्रम अधिकारियों में भोजराम पटेल तारापुर,गजेंद्र चक्रधारी बटमूल कालेज महापल्ली, गेब्रिएला खलखो के.एम. टी. रायगढ़, भारत पटेल फर्सवानी (सारंगढ़) टी.एस. पैंकरा पी.डी.कालेज रायगढ़, डॉ.सी.एस. पटेल शास.महा.बरमकेला, टी.एस.नायक हायर सेकेंडरी
किरोड़ीमलनगर, रामकुमार पटेल रायकेरा (घरघोड़ा)
राजेश पटेल कोंडतराई, श्रीमती पुष्पांजलि दासे हायर सेकेंडरी बड़े भंडार, यू.एस.मालाकार सरिया, राजकुमार जांगड़े कोसीर (सारंगढ़), बी.डी. मिश्रा लेन्धरा सहित जिला के समस्त कार्यक्रम अधिकारियों ने पुलिस विभाग की इस मुहिम में भागीदारी निभाने हेतु स्वयंसेवकों को विशेष रूप से अपील किया है। उक्त जानकारी भोजराम पटेल ‘कार्यक्रम अधिकारी’ शा.उ.मा.वि.तारापुर; द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।


