रक्षासूत्र मास्क अभियान हेतु भाजपा मंडल रोडपाली व तमनार द्वारा थाना तमनार को दस हजार कपड़े का मास्क भेँट

रक्षासूत्र मास्क अभियान हेतु भाजपा मंडल रोडपाली व तमनार द्वारा थाना तमनार को दस हजार कपड़े का मास्क भेँट
तमनार 1.8.2020 भारतीय जनता पार्टी मंडल रोडपाली व तमनार द्वारा थानेदार तमनार को कपड़े का दस हजार मास्क भेंट किया गया। थानेदार श्री अभिनवकान्त सिंह ने जन सहयोग से रायगढ़ पुलिस की मुहिम रक्षासूत्र मास्क वितरण अभियान में सहयोग हेतु सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओ का धन्यवाद ज्ञापित करते 3 अगस्त को वितरण में सहयोग कर ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया गया। भारतीय जनता पार्टी व पूर्व मंत्री सुनीति सत्यानंद राठिया के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीशचन्द बेहरा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष पूर्व मंडलाध्यक्ष कैलाश पटनायक,रोडोपाली मण्डल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी व तमनार मण्डल अध्यक्ष जतिन साव,भाजयुमोजिला महामंत्री विनायक पटनायक,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष दीपक पटनायक, के नेतृत्व में मास्क भेंट करते केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य थाना के हर गांव में कार्यकर्ताओ युवा महिला कार्यकर्ताओ को आग्रह किया जा रहा है कि सभी कार्यकर्ता कोरोना संकट काल रक्षा बंधन पर्व 3 अगस्त को रायगढ़ पुलिस की मुहिम एक रक्षासूत्र मास्क वितरण अभियान में समर्पित होकर सहयोग प्रदान करते ऐतिहासिक बनाये।भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र बेहरा,पूर्व मंडलाध्यक्ष कैलाश पटनायक,रोडोपाली मंडल अध्यक्ष बंशी चौधरी,मंडल अध्यक्ष जतिन साव,युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनायक पटनायक,युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक पटनायक, रामचरण कुंभकार,राजू गुप्ता,अशोक पटेल जीतू पटनायक,देवाशीष पटनायक अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

