शहर के सभी सलून संचालकों का होगा कोरोना टेस्ट, यहां शुरू हो रहा है कैम्प, स्वास्थ विभाग ने की ……………. पढ़िए पूरी खबर

संदेशा@दूलेंद्र पटेल 01.08.2020
शनिवार से रायगढ़ शहर में रेंडम सैंपल टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है। प्रथम चरण में स्वास्थ विभाग रायगढ़ शहर के सभी सलून दुकान वालों का रेंडम सैंपल लेगी। लगभग डेढ़ सौ सैंपल लेने का स्वास्थ विभाग का लक्ष्य है। इसमें सभी सलून दुकान वाले तथा सभी ब्यूटी पार्लर वालों का भी अपना टेस्ट कराना होगा। शनिवार से यह टेस्टिंग कैम्प पंजीरी प्लांट स्थित ऑडोटोरियम कैंपस में लगाई जाएगी।
कोरोना के इस संकट काल में जब जरूरत के कामों के लिए लोग बाहर निकलने में डर रहे हैं ऐसे में बाल काटने के सबसे जरूरी काम को सरल करने और इससे भय दूर करने स्वस्थ विभाग ने शहर के सभी सलून संचालकों और ब्यूटी पार्लर संचालकों के रैंडम टेस्ट कराने कैम्प का आयोजन किया गया है, साथ ही उनसे सहयोग की अपील भी की गई है।
सलून और ब्यूटी पार्लर का काम ऐसा है कि यह बिना शरीर को छुए संभव नहीं है, ऐसे में लोग जहां इनके पास जाने से बच रहे हैं वहीं अफवाहों का बाजार भी कभी कभार गर्म हो जाता है। ऐसे में इनका रैंडम टेस्ट से जहां इनके कारोबार को गति मिलेगी वहीं लोगों का भय भी दूर होगा।

