रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी की कार के पास आकाशीय बिजली गिरने से बाल-बाल बचे सांसद, एक ब्यक्ति हुआ घायल सराईपाली अपेरा कार्यक्रम

रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी की कार के पास आकाशीय बिजली गिरने से बाल-बाल बचे सांसद, एक ब्यक्ति हुआ घायल सराईपाली अपेरा कार्यक्रम
तमनार @संदेशा 24
रायगढ़ लोकसभा सांसद लोकप्रिय मृदुभाषी राधेश्याम राठिया जी एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए, जब उनकी कार के पास आकाशीय बिजली गिर गई। यह घटना जिला मुख्यालय के पास गेरवानी-सराईपाली क्षेत्र में आयोजित एक अपेरा कार्यक्रम के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, सांसद की कार के सामने बिजली गिरी, जिससे कार की वायरिंग और अन्य मशीनरी को नुकसान पहुंचा है।

हादसे के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। राहत की बात यह रही कि बिजली सीधे कार पर नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद, क्षतिग्रस्त कार को मौके पर छोड़कर सांसद राधेश्याम राठिया दूसरी कार से अपने दौरे पर रवाना हो गए। बिजली गरज चमक बारिश को देखते हुए अपेरा कार्यक्रम को भी नवयुवक समिति ने पहले दिन 24 सितंबर को स्थगित कर दिया।



