रायगढ़ व राजनंदगांव के भूतपूर्व कलेक्टर आईएएस अशोक अग्रवाल भाजपा में हुए शामिल

रायगढ़ व राजनंदगांव के भूतपूर्व कलेक्टर आईएएस अशोक अग्रवाल भाजपा में हुए शामिल
रायपुर /तमनार @संदेशा 24
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने वरिष्ठ अधिकारी आईएएस अशोक अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ में वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज खुड़िया, राजू राव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। सेवानिवृत्त आईएएस अशोक कुमार अग्रवाल (एके अग्रवाल) ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया।आईएएस अशोक अग्रवाल जी का भाजपा में सदस्यता ग्रहण करने पर उनके प्रशंसक ईष्टमित्र बन्धु बंधवो द्वारा बधाई दी जा रही है। अग्रवाल राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने थे। उन्होंने राजनांदगांव व रायगढ़ कलेक्टर रहने के साथ ही छत्तीगसढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव सहित कई पदों पर काम किए हैं।
प्रशिक्षित नव नियुक्त शिक्षकों का पद सुरक्षित करने की मांग की सरकार ने 2017 में उन्हें राज्य सूचना आयुक्त बनाया था। आयोग में उनका कार्यकाल 23 नवंबर 2022 को खत्म हो चुका है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता छगल मुंदड़ा ने आज अग्रवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अग्रवाल मूल रुप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
बता दें कि बीजेपी ज्वाइन करने वाले दो पूर्व आईएएस इस वक्त विधायक हैं। इनमें ओपी चौधरी राज्य सरकार में मंत्री हैं, जबकि नीलकंठ टेकाम विधायक हैं।


