छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 57 कोरोना पॉजिटिव, 52 डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 57 कोरोना पॉजिटिव, 52 डिस्चार्ज 🔹 रायगढ़ में फिर मिले 04 मरीज, इस बार सोनुमुड़ा मे मिला..
संदेशा @ दुलेंद्र पटेल 27.6.2020
छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ साथ अब रायगढ़ शहर में भी कोरोना अपना पांव पसारने लगा है। आज फिर रायगढ़ में 04 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 03 सारंगढ़ के क्वारंटाइन सेंटर्स से हैं वहीं एक मरीज रायगढ़ शहर के सोनुमुड़ा से है । अभी शहर में लगातार बजरंगपारा, आदर्शनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी और टीवी टॉवर रोड के बाद अब सोनूमुड़ा मे भी कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। सोनू मुड़ा के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम रवाना हो गई है।
आज प्रदेश में कुल 57 मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है इसमें सबसे ज्यादा राजनंदगांव से 21 कोरोना मरीज मिले हैं। बलरामपुर से 10, दुर्ग से 05, जांजगीर से 07, रायगढ़ से 04, महासमुंद व बलौदाबाजार से 03-03, रायपुर से 02 और बिलासपुर एवं कवर्धा से एक-एक मरीज पाए गए हैं। हालांकि प्रदेश के विभिन्न अस्पताल से 52 कोविड मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है।


