रायगढ़
उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल की दो टूक – सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं.. चपले – बाम्हनपाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्मित सड़कों का किया निरीक्षण…

संदेशा @ दुलेंद्र पटेल 28.6.2020
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल 26 जून को खरसिया विधानसभा क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित कार्यों का निरीक्षण करने परियोजना क्रियान्वयन इकाई-01 के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल पहुंचे।
चपले से बाम्हनपाली रोड का निर्माण पीएमजीएसवाय द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें मेन रोड के दोनों तरफ को खोदा गया है।चूँकि अभी बरसात के कारण दोनों तरफ खोदाई हो जाने से आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। आम लोगों के परेशानियों को देखते हुए उच्चशिक्षा मंत्री उमेस पटेल ने अधिकारियों को तत्काल में एक तरफ पर गिट्टी-मुरूम देकर पूरा करने के निर्देश दिये, ताकि आम लोगों को आवागमन में सुविधा हो तथा बरसात के बाद गुणवत्तायुक्त डामरीकरण कराने के निर्देश दिये।

