तमनार में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस पर शपथ

तमनार में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस पर शपथ 
तमनार @ संदेशा 20.8.2020
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम तमनार में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल ,मुकुंद मुरारी पटनायक,माणिक पटनायक,देवेंद्र शर्मा,बबलु साहु गुलापी सिदार सरपंच तमनार ,संपती सिदार बीडीसी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके द्वारा किये गए विभिन्न योजनाओ सराहनीय कार्यो का स्मरण किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमन्त्री और भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक माने जाते हैं. राजीव गांधी भारत के 40 की उम्र में बनने वाले सातवें और सबसे युवा प्रधानमंत्री थे. उनका स्वभाव काफी सहनशील था.1980 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया था. उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देते हुए देश में जवाहर नवोदय स्कूलों की स्थापना की. आधुनिकता को बढ़ावा देते हुए संचार, कंप्यूटर क्षेत्र जैसे विज्ञान को भारत में आरम्भ किया. साइंस और टेक्नॉलोजी को बढ़ावा देने के लिए सरकारी बजट बढ़ाए. इन्हीं के कार्यकाल में MTNL का गठन हुआ था. इतना ही नहीं 18 वर्ष से मताधिकार शुरू किया और पंचायती राज को शामिल किया. उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था का शुभारंभ, नवोदय विद्यालय का निर्माण ,NPE की घोषणा,देश में कंप्यूटर अन्य भारत देश के लिए सराहनीय कार्य किये। सदस्यों ने शपथ ली कि वे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश के सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे. हिंसा का सहारा लिये बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे।कार्यक्रम के दौरान बिहारीलाल पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बबलु साहु महामंत्री ,मुकुंद मुरारी पटनायक, गुलापी सिदार सरपंच तमनार, देवेंद्र शर्मा ,संपती सिदार बी डी सी देवगांव, लक्ष्मण निषाद, द्रुपद बहिदार ,प्रभात पटनायक ,गंगा राम पोर्ते, नरसिंह साहु ,यशवंत सिदार,अश्वनी मालाकार,खीरसागर मालाकार ,रेशम निषाद, उज्जवल गुप्ता,कु.कविता राणा उपस्थिति रही।

