छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड 900 से अधिक नए मरीज ..

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड 900 से अधिक नए मरीज ..
? रायगढ़ से 32,रायपुर में 330 नए केस
रायपुर @संदेशा 20.8.2020
प्रदेश में कोरोना मरीजों के आंकड़े अब अनियंत्रित रूप से बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश भर में 916 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं रायपुर में रिकॉर्ड 330 नए मरीज मिले हैं। 4 मौत की पुष्टि भी स्वास्थ्य विभाग ने की है। बताया गया कि आज मिले मरीजों में रायपुर से 330, दुर्ग से 183, दंतेवाड़ा से 38, सुकमा से 37, सरगुजा से 34, रायगढ़ से 32, जांजगीर-चांपा से 30, कोरिया से 27, नारायणपुर व कांकेर से 20-20, कोरबा व जशपुर से 19-19, सूरजपुर से 17, राजनांदगांव से 16, बिलासपुर से 15, कोण्डागांव से 14, बलौदाबाजार से 09, गरियाबंद, मुंगेली व बीजापुर से 08-08, धमतरी, महासमुंद व बस्तर से 06-06, कबीरधाम से 05, बेमेतरा व बलरामपुर से 04-04, बालोद से 01 मरीज मिले हैं।

