थाना पूंजीपथरा के तराईमाल के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन की ठोकर से मोटर सायकल युवक की मौके पर ही मौत,जांच में जुटी पुलिस

थाना पूंजीपथरा के तराईमाल के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन की ठोकर से मोटर सायकल युवक की मौके पर ही मौत,जांच में जुटी पुलिस
तमनार @ संदेशा 10.9.2020थाना पूंजीपथरा के तराईमाल – रायगढ़ रोड़ में नलवा कंपनी के पास मोटर सायकल सवार युवक को स्वराज माजदा वाहन के जोरदार ठोकर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पूंजीपथरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे सुबेर सिंह पिता कुंवर सिंह गौड़ उम्र 25 वर्ष निवासी मानिकपुर थाना बेलगहना जिला बिलासपुर वर्तमान निवास तराईमाल अंजनी स्टील कंपनी में ड्यूटी करता था। तराईमाल से मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी नलवा स्टील कम्पनी के पास रायगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्वराज मजदा ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।थाना पूंजीपथरा के एसआई गिरधारी साहू,एएसआई नेताम,प्रधान आरक्षक गौतम ठाकुर स्टाफ द्वारा आरोपी चालक को पकड़ा गया। सीचसी तमनार में पीएम के बाद परिवार को सौपा गया। पूंजीपथरा थाना में 42/2020 धारा 304 ए आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

