तमनार में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना दिया अंजाम .. बाईक सवार दो युवक पैसों से भरे बैग छीनकर हो गए फरार…

तमनार में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना दिया अंजाम .. बाईक सवार दो युवक पैसों से भरे बैग छीनकर हो गए फरार…


रायगढ़ @ संदेशा 10.9.2020
तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दोपहर लगभग 2 बजे दिनदहाड़े लूटपाट का मामला सामने आया है कुंजेमुरा निवासी शिवचरण निषाद अपने पुत्र तेज राम निषाद के साथ तमनार स्थित ग्रामीण बैंक में पैसा निकालने गए थे। पैसा निकालने के बाद पिता पुत्र बाइक से आकर तमनार स्थित नन्हा कंप्यूटर में कुछ सामान के लिए पुत्र तेजराम निषाद दुकान के अंदर गया हुआ था और शिवचरण निषाद अपने गाड़ी के पास बैग में पैसा और पासबुक रखकर खड़ा हुआ था।तभी पल्सर बाइक में दो युवक आए और शिवचरण निषाद के हाथों में रखे हुए बैग सहित 40 हजार नकदी को लेकर फरार हो गए बताया यह भी जा रहा है कि आरोपियों ने जब शिवचरण निषाद के हाथों से पैसा छीना तो शिवचरण निषाद कुछ दूरी तक बैग को नही छोड़ा जिससे वह जमीन में गिरकर घसीट गया जिससे उसके हाथ पैर में चोट आई है। अंत में उसने पैसे को छोड़ दिया फिर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने पैसा लेकर फरार हो गए लूटपाट की सूचना पुलिस द्वारा तमनार थाने में दी गई है, घटना की पतासाजी व सीसीटीवी फुटेज तमनार पुलिस खंगाल रही है

