WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

तमनार में दो चोरियों का बड़ा खुलासा: 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और सामान बरामद

🚨तमनार में दो चोरियों का बड़ा खुलासा: 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और सामान बरामद

🚨 *मिलुपारा से बाइक और कुधरीपारा की दुकान में चोरी का खुलासा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों तक पहुंची टीम*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*22 अगस्त, रायगढ़ @ संदेशा 24

थाना तमनार पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरियों का सिलसिलेवार खुलासा करते हुए 6 विधि से संघर्षरत बालकों और एक युवक समेत कुल 7 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने मिलुपारा चौक से मोटरसाइकिल चोरी करने के साथ ही कुधरीपारा मंदिर चौक तिराहा स्थित दुकान का दरवाजा तोड़कर खाद्य सामग्री और नगदी चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी बरामद किया है।

मामले की शुरुआत 13 अगस्त से हुई, जब मिलुपारा में किराये के मकान में रहने वाले रतन कुमार धोबी ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट थाना तमनार में दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह अंबुजा सीमेंट कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत है। 12 अगस्त को ड्यूटी से लौटने के बाद उसने अपनी सफेद-काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG11AU9751 घर के सामने खड़ी की थी, जिसे अगले दिन सुबह ड्यूटी जाने के समय वहां से गायब पाया।

इसी दौरान कुधरीपारा मंदिर चौक तिराहा स्थित पान ठेला दुकान में भी चोरी की घटना सामने आई। दुकान संचालक रामभजन पोर्ते ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया था। अगले दिन पड़ोसी ने दुकान का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। दुकान के अंदर रखे कुरकुरे, मिक्चर, गांठिया, चटकमटक, टेस्टीनट, फल्लीदाना, पपीतालेस, चॉकलेट, सिगरेट, पान मसाला सहित करीब 9 हजार रुपये की खाद्य सामग्री तथा 1 हजार रुपये नगद, कुल करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी होना पाया गया।

*मुखबिर सूचना से खुली वारदात की कड़ी*

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मामलों की जांच शुरू करते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया। दूसरे ही दिन पुलिस को तीन संदिग्ध नाबालिगों के दोनों घटनाओं में शामिल होने की सूचना मिली। पूछताछ में तीनों ने बताया कि दोनों चोरी की वारदातों में कुल 7 लोग शामिल थे, जो दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चोरी के इरादे से घूम रहे थे। आरोपियों ने मिलुपारा से बाइक चोरी करने तथा कुधरीपारा स्थित दुकान से खाने-पीने का सामान और नगदी चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने तीन विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से चोरी की बाइक और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। घटना में शामिल अन्य आरोपी फरार थे। इसके बाद पुलिस ने 20 अगस्त को चोरी में शामिल तीन और विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने भी अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

*फरार युवक को भी पुलिस ने दबोचा*

दोनों चोरियों में शामिल मुकेश अगरिया पिता मेहत्तर अगरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी जांजगीर, थाना तमनार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लुक-छिप रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश तेज करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने 6 नाबालिगों के साथ मिलकर दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 204/2026 में धारा 302(2) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 205/2026 में धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

*तमनार पुलिस की टीम की रही अहम भूमिका*

दोनों चोरियों का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत एवं पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...