WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

साइबर जागृति अभियान : रायगढ़ में एक दिन 3500 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

साइबर जागृति अभियान : रायगढ़ में एक दिन 3500 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

🔹 *15 से 22 अगस्त तक शैक्षणिक संस्थानों में चला विशेष जागरूकता अभियान*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

🔹 *पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को OTP, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया ठगी से बचाव के बताए आसान उपाय*

रायगढ @ संदेशा 24

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में लगातार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के इस वृहद अभियान के प्रथम सप्ताह 15 अगस्त से 22 अगस्त तक शैक्षणिक संस्थानों को केंद्र बनाकर विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों और उनसे बचाव के सरल एवं व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को जिले में करीब 3500 विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को OTP फ्रॉड, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल और विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक अथवा UPI संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान ऐप डाउनलोड करने तथा लालच या डर पैदा करने वाले फोन कॉल पर विश्वास करने से बचें। पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को समझाया कि थोड़ी सी सतर्कता साइबर ठगी से बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को “साइबर जागृति अभियान” के क्यूआर स्कैनर की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीमों ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन कर अभियान से जुड़ते हुए अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा की जा सकती है। इसका उद्देश्य केवल स्वयं साइबर जागरूक बनना नहीं, बल्कि परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे “जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें” के संदेश के साथ साइबर सुरक्षा की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं।

इसी कड़ी में थाना तमनार की टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौराभाठा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना पूंजीपथरा की टीम ने स्वामी आत्मानंद स्कूल छर्राटांगर में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। थाना जूटमिल की टीम द्वारा उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना कोतरारोड़ की टीम ने साइबर आत्मानंद स्कूल किरोड़ीमल में कार्यक्रम आयोजित कर करीब 500 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इसी प्रकार चौकी खरसिया की टीम ने लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरसिया में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। ग्राम जोबी के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता के साथ यातायात नियमों, बाल अपराध एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमजयगढ़ में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं शासकीय माध्यमिक विद्यालय हालाहुली खरसिया में खरसिया पुलिस टीम तथा विद्या विकास स्कूल रायगढ़ में थाना साइबर और थाना चक्रधरनगर की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

रायगढ़ पुलिस का यह अभियान केवल साइबर अपराधों की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को सतर्क डिजिटल नागरिक बनाने और उन्हें अपने परिवार एवं समाज में साइबर जागरूकता के वाहक के रूप में तैयार करने पर केंद्रित है। स्कूल-कॉलेजों में पुलिस टीमों की लगातार मौजूदगी और विद्यार्थियों से सीधे संवाद के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...