लैलूंगा
सांसद गोमती साय का मानसून सत्र के संसदीय कार्य मे शामिल होने के पूर्व किये कोरोना टेस्ट का रिपोर्ट आया निगेटिव….

फरसाबहार। 15 सितंबर से चालू हो रहे मानसून सत्र का संसदीय कार्य प्रारंभ होने से पहले देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर सभी सांसदों का कोविंड 19 टेस्ट कराया जा रहा है इसी दिशा निर्देश का पालन करते हुए रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने आज दिल्ली में अपना कोविंड 19 टेस्ट कराया जिसमे उनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया। विदित हो कि पिछले सप्ताह अपने लोकसभा क्षेत्र के रायगढ़ और खरसिया विधानसभा क्षेत्र में सांसद जी ने 30 अगस्त को बाढ़ प्रभवित क्षेत्रो का दौरा किया। जंहा उनके साथ दौरा कर रहे रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल दूसरे दिन आये कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव आ गए थे जिसके कारण वहां से आने के पश्चात भी उन्होंने अपना कोविंड टेस्ट कराया था वह रिपोर्ट भी उनकी निगेटिव आयी थी।


