लैलूंगा में विधानसभा चुनाव 2023 हेतु भाजपा द्वारा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

लैलूंगा में विधानसभा चुनाव 2023 हेतु भाजपा द्वारा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
लैलूंगा @संदेशा 24
भारतीय जनता पार्टी लैलूँगा का शांतिनगर लैलूँगा में विधान सभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

शुभारम्भ कार्यक्रम भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुनीति सत्यानन्द राठिया जी के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर भाजपा विधान सभा प्रत्यासी सुनीति सत्यानंद राठिया जी ने कहाकि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तब लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के हर एक मंडल में भाजपा कार्यालय होगा. बता दें कि ये बीजेपी का कार्यालय है, आफिस नहीं. आफिस दस बजे खुलता है, लेकिन ये कार्यालय है, जो हर वक्त खुला रहेगा. ये संस्कार देता है, इसलिए संस्कारों को देने वाला कार्यालय है.दूसरी पार्टियां अपने सिद्धांतों पर नहीं चलती है,

कम्यूनिस्ट पार्टी तक कांग्रेस से हाथ मिला लिये हैं. लेकिन हमने कभी समझौता नहीं किया। चाहे राम मंदिर हो या धारा 370 अपने सिद्धांतों से समझौता कभी नहीं करते है. हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं. हमने सरकार ही नहीं संस्कृति भी बदली है. परिवारवाद से निकल कर साधारण से घर का शख्स प्रधानमंत्री बन सकता है. वोट बैंक की राजनीति से निकल कर रिपोर्ट कार्ड की राजनीति करते हैं.

2047 तक विकसित भारत के लिए हमें योगदान करना है. तथा विधान सभा लेलूँगा को विकास कि नयी उचाई तक ले जाएँगे । इस कार्यक्रम में समन्वय समिति के सदस्य, वर्तमान व पूर्व प्रदेश व जिला के पदाधिकारी व मोर्चा के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के जिला के संयोजक ,मण्डल के महामंत्री सभी शक्तिकेन्द्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक सभी मतदान केंद्र के अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ता व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही ।


